SPOT LIGHT 24
अशोक नगर
(मध्यप्रदेश)
मध्यप्रदेश के अशोक नगर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह फिसलकर गिर गए। शनिवार को वह मध्यप्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। अशोकनगर में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। रोड शो खत्म करने के बाद वह कार में बैठने के लिए जैसे ही रथ से उतर रहे थे उनका पैर फिसल गया और वह गिर गए। उनके एक बॉडीगार्ड ने तुरंत उन्हें सपोर्ट दिया और वह बिना चोट लगे उठ गए। यह घटना तुलसी पार्क की है।
इसके बाद अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में दो पार्टियों का बजूद है जिसमे एक हमारी पार्टी जिसका नेतृत्व शिवराज सिंह काफी समय से कर रहे हैं और वह मुख्यमंत्री के स्पष्ट चेहरा हैं वहीं दूसरी पार्टी कांग्रेस जिनका कोई सेनापति ही नहीं है जिनके पास मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी नहीं जिसे वह पेश करें। उन्होंने कहा राहुल केवल इधर उधर घूमना जानते हैं उन्हें यह नहीं मालूम कि आलू फैक्टरी में बनता या जमीन से पैदा होता है।
अमित शाह ने करेरा की जनता से कहा कि 28 तारीख को मतदान के दिन यहां की जनता ये सावित कर देगी कि मध्य प्रदेश के हित की सरकार भाजपा की सरकार है ।अमित शाह ने रैली में मौजूद जनता से हाथ उठवा कर बादा लिया कि इस बार मध्यप्रदेश की जनता भाजपा का 200 पार का लक्ष्य पूरा करके दिखाएगी।