चंडीगढ़ 21 जून,2025 🙁 SPOT LIGHT 24)अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में तुषार फाउंडेशन द्वारा चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित सुखना झील पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने विशेष रूप से उसमे भाग लिया | इस अवसर पर आचार्य मनीष जी को दैनिक स्वास्थ्य के लिए शक्तिशाली योग आसनों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन करते देखना प्रेरणादायक था। इस अवसर पर भारत के फिटनेस आइकन और 80 वर्षीय एथलीट त्रिपत सिंह जी भी शामिल हुए, जिनकी उपस्थिति ने वास्तव में योग की शाश्वत भावना को मूर्त रूप दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को बधाई प्रदान करते हुए संजय टंडन ने कहा कि वैसे तो हम सभी जानते हैं कि योग हमारे देश की एक प्राचीन प्रथा है जिसके द्वारा हमारे ऋषि मुनियों ने मानव को विभिन्न बीमारियों से बचने का सन्देश दिया | इसे अंतराष्टीय स्तर पर यदि किसी ने ख्याति दिलवाई तो वो हैं हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | उन्होंने इसके महत्त्व को भांपते हुए पूरे विश्व में इस ज्ञान को फैलाने का बीड़ा उठाया और इसे अंतराष्ट्रीय स्तर पर लागू करने का संकल्प लिया | उनके द्वारा 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में रखा गया कि योग को अंतराष्ट्रीय दिवस की मान्यता प्रदान हो । 11 दिसंबर 2014 को, संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। ये हम सभी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी | हर बार इस दिवस के अवसर पर एक थीम तय किया जाता है जिसका संकल्प सभी लोग सामूहिक तौर पर लेते हैं | इस बार का थीम है “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”,| उन्होंने सभी लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वे योग के महत्व को समझे और अपने आस पास के लोगों को इसके लिए प्रेरित करें और उन्हें इसका महत्व बताएं ताकि ये जन जन का आंदोलन बन सके | लोगों को समझाया जाए कि योग से हमारा स्वास्थय बेहतर रहता है, तंदरुस्त रहता है और ये शरीर के साथ साथ हमारे मन को भी लाभ पहुंचाता है |