चंडीगढ़। Spot light , 24
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दीपा दुबे ने आज एक पत्र में चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर कहा कि आने वाली 6 तारीख को जिस दिन रामनवमी है और उसके साथ मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्मदिन पर चंडीगढ़ शहर में सुबह के समय पर नगर निगम के द्वारा दिए जाने वाले पानी के समय को बढ़ाया जाए और शहर भर में जल की आपूर्ति के लिए शहर भर में कम से कम 12:00 बजे तक पानी की सप्लाई नगर निगम द्वारा दी जाए। दुबे न कहां की शहर भर के नागरिकों ने रामनवमी के दिन दुर्गा माता की पूजा पाठ और कंज के पूजने के लिए जल की सप्लाई को बढ़ाया जाए ताकि राम भक्तों को श्री राम लाल के पावन पर्व पर किसी प्रकार की भी पूजा करने में समस्या ना आए और वह पर्याप्त जल प्राप्त कर सके। अंत में दीपा दुबे ने प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से निवेदन किया है कि रामनवमी पर शहर वासियों को सुबह के समय नगर निगम द्वारा दिए जाने वाला शुद्ध जल के समय में वृद्धि की जाए ऐसा आदेश आप नगर निगम के अधिकारियों को दें ताकि शहर भर में धूमधाम से मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जन्मदिन मनाया जा सके।