(SPOT LIGHT )चंडीगढ़ 23 जनवरी। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन उपलक्ष्य में ग्रेन मार्केट सेक्टर 26 चंडीगढ़ में भव्य आयोजन किया गया। शहर के सबसे बड़े आयोजन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। श्रद्धालु श्रीराम के भजनों पर जमकर नाचे। ट्राइसिटी के गणमान्य लोगों ने भी श्रीराम के चरणों में हाजिरी लगाई। श्री राम मंदिर उत्सव समिति के संजय गुप्ता ने बताया कि सत्संग भवन ग्रेन मार्केट से सुबह 10.30 बजे रथ यात्रा निकाली गई, जिसका दुकानदारों ने भव्य स्वागत किया। अनाज मंडी प्लेटफार्म तक पहुंचने पर फूलों की वर्षा की गई। ग्रेन मार्केट को भव्य ढंग से सजाया गया था। श्री राम मंदिर उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, महापौर अनूप गुप्ता, हिमाचल प्रदेश भाजपा सहप्रभारी संजय टंडन, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल इंडिया सत्यपाल जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल,चंडीगढ़ भाजपा उपप्रधान रामवीर भट्टी, वित्त सचिव प्रदीप बंसल, व्यापार मंडल प्रधान चरणजीव सिंह गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। संजय गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ श्री राम परिवार की शोभा यात्रा से हुआ। दिव्या ज्योति संस्थान से साध्वी रूपेश्वरी भारती श्रीराम का गुणगान किया। वृंदावन के संत कथा व्यास भगवान भैया जी श्रीराम के जीवन पर प्रकाश डाला। कन्हैया मित्तल संघ प्रधान श्रीबाला संघ चंडीगढ़ के संगठन द्वारा भजन गाए। गायकों ने अपने गायन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पवन गर्ग, पवन कुमार और मोहित सूद ने बताया कि डा. हरबंस सिंह जज डेंटल कालेज की ओर से निशुल्क दांतों के कैंप में 172 की जांच सेवक और 22 लोगों का इलाज किया। संजय गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संजय गुप्ता के साथ मोहित सूद, पवन गर्ग, पवन कुमार, देवेंद्र बंसल, राजकुमार बंसल, महेश गुप्ता, बजरंग सिंगल, मुकेश बंसल, सुमित सिंगला, अनिल सिंघल, सुनील गुप्ता, पंकज बंसल, राहुल, अखिल बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।