चण्डीगढ़ – सेक्टर 40 में भाजपा समर्थक श्री विक्रम मेहरा ने भाजपा की ग़लत नीतियों के विरोध में थामा कांग्रेस का हाथ। आज हुई वार्ता में श्रीमति गुरबक्श रावत ने बताया की युवा समर्थक श्री विक्रम ने आज ब्लॉक कांग्रेस की टीम के साथ घर घर मास्क बाँटे और लोगों को कांग्रेस से जुड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि हर वर्ग की तरह युवा भी आज भाजपा से दुखी है और कांग्रेस के समर्थन में आगे आ रहे हैं। श्री विक्रम मेहरा ने बताया की वो कांग्रेस में शामिल हो कर काफ़ी उत्साहित महसूस कर रहे हैं और आज श्रीमती रावत के निरोग अभियान में जुड़ कर उनकी तरह सभी को साथ लेकर जनता की भलाई के काम करना चाहते हैं। पानी के बढ़ते दामों का मुद्दा हो या लोगों के स्वास्थ्य का ख़्याल चण्डीगढ़ कांग्रेस हर तरह से जन सेवा में जुटी नज़र आ रही है। गौर तलब है कि जिस तरह से चण्डीगढ़ कांग्रेस लोगों की हक़ की आवाज़ उठा रही है, उस के चलते कांग्रेस की लोकप्रियता चण्डीगढ़ निवासियों के बीच बढ़ती ही जा रही है। और इस लोकप्रियता के चलते कांग्रेस को युवाओं का भी भरपूर समर्थन मिलना लाज़मी है।

निरोग अभियान से उत्साहित हो युवा भाजपा समर्थक ने थामा चण्डीगढ़ कांग्रेस का हाथ*