सेटिंग-गेटिंग के खेल में लिप्त फूड विभाग के अधिकारी छापेमारी के दौरान मानक विहीन टोमैटो साॅस की कैनो को नही किया नष्ट

Spread the love

SPOT LIGHT 24
रिर्पोट पंकज ब्यूरो चीफ
कानपुर

सेटिंग-गेटिंग के खेल में लिप्त फूड विभाग के अधिकारी
छापेमारी के दौरान मानक विहीन टोमैटो साॅस की कैनो को नही किया नष्ट सिर्फ नमूने भरकर कर ली इतिश्री
कम्पनी मालिन के कैमरामैनो व पत्रकारो से की अभद्रता
कानपुर नगर, फूड विभाग के खेल भी निरोले है। इस विभाग की नींद केवल दीपावली और अन्य बडे त्योहारो पर ही खुलती है। इस विभाग के अधिकारी केवल खाध पदार्था के नमूने भरकर इतिश्री कर लेते है। एक बार फिर कानपुर में यही देखने को मिला कि फूड विभाग द्वारा एक माकन में छापा मारा गया, जहां पर मानक के विपरीत टोमैटो साॅस बनाया जा रहा था। टोमैदो सास में सडा हुआ आलू, हरी मिर्च और नकली रंग का इस्तेमाल किया जा रहा था। फूड विभाग ने छापेमारी कर टोम्ैटो साॅस के नमूने तो भर लिए लेकिन बाकी बचे टोमैटो साॅस को नष्ट सकना भी गवांरा नही समझा।


दीपावली का त्योहार जैसे जैसे नजदीक आजा जा रहा है, वैसे वैसे मिलावटखोरो की चांदी हो रही है। मिलावटखोरो पर लगाम कसने वाला फूड विभाग अपनी काहली के कारण बेबस नजर आ रहा है। वह केवल खाध पदार्थो के नमूने भरकर जांच के लिए भेज देता है, जब तक जांच रिपोर्ट आती है, तब तब मिलावटखेरी बदस्तूर जारी रहती है। फूड विभाग ने रेलबाजार थाना क्षेत्र के हैरिसगंज में दित्यांशी कं0 में छापेमारी की, जहां सडे हुए आलू से टोमैटो साॅस बनाया जा रहा था और उसमें लाल रंग लाने के लिए नकली रंग का प्रयोग किया जा रहा है। मौके पर मानक के विपरीत टोमैटो साॅस बनता हुआ पाया भी गया। दिव्यांशी कम्पनी के मालिक मनेाज बाजपेयी ने कवरेज कर रहे पत्रकारों से अभद्रता करते हुए कहा कि मेरा कोई कुछ नही कर सकता। वहीं फूड विभाग के कन्हैया लाल यादव का कहना है कि सूचना मिलने पर छापेमारी की गयी है। यहां पर टोमैटो साॅस व सिरका बनाया जाता है। मौके पर लगभग 15 कुन्तल टोमैटो साॅस की बातलो और प्लास्टिक की जरीकेन में पैक करके रक्खा गया थ, जेाकि मानको के बिलकुल विरीत था लेकिन फूड विभाग के लेागों ने उसे नष्ट करवाने के बजाये केवल खाना पूर्ति करके छोड दिया।