SPOT LIGHT 24
बदायूं
रिपोर्ट -उदयवीर सिंह
फोटो
अलापुर। भाजपा ने नगर में ज़ोरदार विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। रैली के आगे ढोल बजाकर चल रहे कार्यकर्ता भारत माता के जयकारे लगाते नजर आए।
नगर में शनिवार को भाजपा जिला महामंत्री शरदाकांत शर्मा उर्फ शिकू भईया के नेतृत्व सैकड़ो भाजपा कार्यकर्त सुबह से ही एकत्र होने लगे थे। तय समय के अनुसार बाइक रैली रामलीला मैदान से शुरू हुई। इसके बाद थाने बाले चौराहे से होते हुए मोहल्ला इमलिया नगला से मैन मार्केट होते हुए बजरिया मोहल्ले से होते हुए काजी हाउस की तरफ से नन्ने नगला से होते हुए कस्बे में प्रमुख सड़कों से घूमते हुए पेट्रोल पंप पर समापन हो गया। बाइक रैली में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और बैनर लगाकर घूमे। रैली में सबसे अगर ढोल बजता चल रहा था। कार्यकर्त भाजपा जिंदाबाद, पीएम मोदी जिंदाबाद के साथ ही भारत माता की जय के नारे लगाते नजर आए। इस मौके पर भाजपा के श्रीकांत मिश्रा, अंकित गुप्ता उर्फ पिंटू, बबलू राठौर, रिषीपाल शर्मा, कमलेश कुमार, प्रमोद कुमार, प्रेमराज, राजकुमार गुप्ता, पिंटू यादव,बन्ने अंसारी, सब्बू हसन, मिलन भारद्वाज, गुंजन भारद्वाज, सीवी गुप्ता, गोविंद गुप्ता, राहुल त्रिवेदी, विजय गुप्ता, अर्पित गुप्ता समेत सैकड़ो भाजपाई मौजूद रहे।