SPOT LIGHT 24
BAGPAT
REPORT -SURENDER MALANIYA
बागपत में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने रोड जाम कर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की… समाजवादी अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज विवि कार्यक्रम में जाने से रोकने पर नाराज कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया …प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ कार्यकर्ता दिल्ली सहारनपुर हाईवे को जाम कर धरने पर बैठ गए… और घंटो तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की… साथ ही समाजवादी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने का भी प्रयास किया… लेकिन ऐंड वक्त पर पहुंची पुलिस ने समाजवादी कार्यकर्ताओं को पुतला नहीं जलाने दिया और पुलिस पुतला छीन कर ले गई ..प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को लखनऊ में रोके जाने और डिटेन किये जाने पर कड़ी आपत्ति जताई …उन्होंने प्रदेश सरकार को तानाशाही सरकार बताते हुए प्रदर्शन किया …समाजवादी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शहर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय वंदना चौक पर चला.. जहां 2 दर्जन के करीब समाजवादी कार्यकर्ता दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर धरने पर बैठ गए …और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.. धरना करने वालों में बागपत महासचिव शकील अहमद और बागपत के दर्जनों कार्यकर्ता थे ..लगभग 1 घंटे तक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया जिसके बाद शहर कोतवाली पुलिस ने किस तरह से समझा बुझाकर सपा कार्यकर्ताओं को शांत किया…