मीरानपुर कटरा में समाजवादी विजन और विकास पद यात्रा

Spread the love

SPOT LIGHT 24

मीरानपुर कटरा(शाहजहांपुर)

रिपोर्ट -पंकज गुप्ता

समाजवादी विजन और विकास पद यात्रा के दौरान जनपद के वरिष्ठ सपा नेताओं ने गांव रूद्रपुर में ग्रामीणों को सपा की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। वर्तमान भाजपा सरकारों को जनविरोधी बताकर सफाया करने की अपील की। एमएलसी अमित यादव रिंकू, पूर्व विधायक राजेश यादव, जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, प्रदीप पांडे, रिजवान खां, रणंजय सिंह ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की बखिया उधेड़ी। सपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं ठप्प करने का आरोप लगाया। कहा कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बेरोजगार युवा और किसान जान दे रहे हैं। हर वर्ग परेशान है। केन्द्र प्रदेश की सरकारों पर धार्मिक और जातीय नफरत बढ़ाने का आरोप लगाया। दावा किया गठबंधन से सत्तारूढ़ दल का सफाया तय है। बौखलाकर सीबीआई का सहारा केन्द्र सरकार ले रही है। जनता आगामी चुनाव में इनको मुंहतोड़ जवाब देगी। कार्यकर्ताओं से केन्द्र और प्रदेश सरकार की कारगुजारी का पर्दाफाश करने की अपील की। दावा किया देश और प्रदेश में नफरत फैलाने वाली सरकारों का सफाया होगा। जनता इनकी असलियत जान चुकी है।