कानपुर- पूर्व मंत्री की मौजूदगी में निकाली गयी पदयात्रा

Spread the love

SPOT LIGHT 24

KANPUR
Report -hari om

कानपुर नगर, समाजवादी पार्टी के विधालय हाजी इरफान सोलंकी के नेतृत्व एवं नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह के संचालन में विजय एवं विकास पदयात्रा के अंतर्गत पदयात्रा चमनगंज थाने के पास से निकाली गयी, जिसमें पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्ता भीउपस्थित रहे। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, नेतागण तथा कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।
चमनगंज से निकाले जाने वाली पदयात्रा में उत्साहपूर्वक सपा के कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे वहीं मुख्य अतिथि राम आसरे विश्वकर्मा, विधायक हाजी इरफान सोलंकी तथा नगर उपध्यक्ष एवं सीसामऊ विधानसभा प्रभारी संजय सिंह सपा की नीतियो और जारी की गयी योजनाओं के पंपलेट बांट जनता को जागरूक कर रहे थे। इस अवसर पर रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि जनता के जमीनी कार्य को करने में, जनता को जिससे लाभ पहुंचे ऐसा कोई भी कार्य भाजपा सरकार ने नही किया, उल्टा जनता को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। प्रदेश सरकार फर्जी काउंटर करा रही है। चुनावी वादो और घाषणो को इस सरकार ने पूरा नही किया और जनता के विश्वास को धोखा दिया है। कहा प्रदेश और शहर की जनता अब जाग चुकी है और सब मिलकर भाजपा को सबक सिखाने को तैयार है। वहीं सपा और बसपा के गठबंधन को लेकर उन्होने कहा कि समाज और देश को तोडने वाली ताकतों को एक साथ होकर ही हराया जा सकता है। वहीं विधयक इरफान ने कहा कि हम मिशन 2019 के लिए पूरी तरह तैयार है, हमारा एक-एक कार्यकर्ता अपनी जान तक लडा देगा। नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि उन्हे सीसामऊ विधानसभा का कार्यभार सौंपा गया है वह अपनी पार्टी के लिए पूरी मेहनत करेगे, लोगो को लगातार जागरूक करेगे और सपा तथा भाजपा के बीच जनता के साथ किये जाने वाले कार्यो के फर्क और लाभ को समझायेगे। उन्होने कहा हम सभी ने संकल्प लिया है कि मिशन 2019 को जीत हम अपने मुखिया अखिलेश यादव के सपने को साकार करेगे। इस अवसर पर पार्षद लियाकत अली, अजय शुक्ला, मालू गुप्ता, राजेन्द्र मोबाईल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।