दो जनवरी को सुनी जाएंगी महिलाओं की समस्याएं

Spread the love
बदायूँः
28 दिसम्बर।
            जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य राम सखी कठेरिया महिला उत्पीड़न की रोकधाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश के जनपदों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्षों एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारियों के साथ जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई दो जनवरी, 2019 को आयोजित किया जाएगा। जनपद में कोई महिला किसी उत्पीडन से पीड़ित है तो निर्धारित तिथि पर शिकायती पत्र लेकर अपनी समस्या के निस्तारण हेतु सदस्य के समक्ष पी0डब्लूडी गेस्ट हाउस बदायूं में समय प्रातः 10 बजे उपस्थित होकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकती है।