SPOT LIGHT 24
बदायूं
रिपोर्ट -उदयवीर सिंह
कम्प्यूटर की दुकान से चोरी करके भागे थे बदमाश।
थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई संगीन बारदात।
बदायूं। जिले में खाकी पर हमला कर बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दे डाली। चोरी करके भाग रहे बदमाशों का पीछा कर रहे गस्त पर तैनात होमगार्ड को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना बीती रात दो बजे के करीब थाने से चंद कदम दूरी पर हुई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस महकमा में हड़कंप मचा गया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।
जिले में आपराधिक घटना कम होने का नाम नहीं ले रहीं बल्कि बदमाश बेखौफ तरीके से और भी संगीन बारदातो को अंजाम देकर भागने में सफल हो रहे हैं। अबकी बार कोई और नही बल्कि बदमाशो ने खाकी को निशाना बनाया। बारदात बीती रात उघैती कस्बे में थाने से चंद कदम की दूरी पर रात दो बजे की है।
क्षेत्र के ही गांव करिया वेन निबासी छत्रपाल(45) पुत्र कोमिल राम जो कि होमगार्ड महकमे में तैनात हैं। छत्रपाल और उसका साथी होमगार्ड राजेन्द्र की बीती रात कस्बा गस्त में ड्यूटी थी। बताया कि रात करीब दो बजे थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर बिजनौर-बदायूं मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के कम्प्यूटर की दुकान से बदमाश चोरी करके भेज रहे थे। इसी दौरान छत्रपाल ने दौड़कर एक बदमाश को पकड़ लिया। साथी बदमाश को पुलिस के हाथों पकड़ा देख उसके साथी ने होमगार्ड पर दो फायर झोंक दिए जिससे गोली उसके पेट मे जा लगी और वह बहीं ढेर हो गया। बदमाशो की संख्या चार बतायी जा रही जो दो वाइको पर सवार थे।मामले की जानकारी साथी होमगार्ड ने भागकर थाने में दी। थाना पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुँच गई और आनन फानन में होमगर्ड को जिला अस्पताल भेज दिया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की जानकारी होने पर आईजी डीके ठाकुर, एसपी देहात डॉ एसपी सिंह, सीओ इरफान नासिर ने मौका मुआयना किया।घटना के बाद से पुलिस महकमा में सनसनी फैल गई।