महिलाओं से जन आक्रोश रैली सफल बनाने का अवाहन नही संभल रहा प्रदेश तो योगी दे इस्तीफा चाय और गाय के नाम से नही चलती है सरकार

Spread the love

SPOT LIGHT 24
रिर्पोट पंकज ब्यूरो चीफ
कानपुर

कानपुर नगर, उ0प्र0 के सभी जिलों की महिलाओं से ज्यादा तादात में शामिल होकर जनाक्रोश रेली को सफल बनाने का आवाहन प्रगतिशील समावादी पार्टी की कोषाध्यक्ष हेमलता शुक्ला ने की। उन्होने बताया ये रैली शिवपाल या आदित्य की रैली नही हम सबके अधिकारी की रैली है, जिसमें शिपाल व आदित्य भी सहयोग दे रहे है।
उन्होने कहा अमारी मां, बेडी, बहु, बहन इससरकार में सुरक्षित नही है। बेटिया पढी लिखी होने के बाद भी बेराजगार है। केंद्रसरकार नारा लगाती है बेटी बचाओं, बेटी पढाओं लेकिन जब हम अपनी बेटियों को शिक्षित करते है और बेटिया जब अपना अधिकारी मांगती है तो सरकार उन पर डडें चलवाती है। किसान खुदखुशी कर रहे है। सरकार ने कहा किसानो का कर्ज माफ होगा, लेकिनि कुछ नही हुआ सिर्फ मजाक का पात्र बना दिया गया। कहा किसाने अपना हक मांगेते है कोई भीख नही मांगते। बेरोजगारो को सरकार पकौडो तलने की सलाह देेती है। सरकार सत्ता की लालच में मदहोश हो चुकी है। कभी हनुमान जी को दलित बोलते है तो कभी धर्म और जाति को लेकर खेल ते है। कहा सरकार के नेता यकीन से बोलते है कि वो इतनी सीटो से जीतेंगे क्योकि उन्हे पता है इवीएम मशीन तो उनके हाथों की है। कहा जनता भाजपा को वोट नही देती, ये मशीनो में घोटाले हो रहे है। कहा यदि मशीने हटाकर वैलेड पेपर से वोट पडवाये तो दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा। कहा बुलंद शहर जल रहा था। इंस्पेक्टर सुबोध सिंह शहीद हो गये उधर योगी राजस्थान व मध्य प्रदेश के स्टार प्रचारक बन वोट मांग रहे थे। कहा यदि योगी से प्रदेश नही संभल रहा हो तो वह अपना इस्तीफा दे और जाकर अपना मठ संभो वही उनकी सही जगह है। चाय, गाय कहने से सरकार नही चलती।