SPOT LIGHT 24
रिर्पोट पंकज ब्यूरो चीफ
कानपुर
सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करेगी पदयात्रा
कानपुर नगर, 150वीं गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा ने 1 से 15 दिसम्बर तक निकाले जाने वाली पदयात्रा की शनिवार को शुरूआत की, जिसे किदवई नगर विधानसभा के तीनो मंडलों को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर अलग-अलग रवाना किया गया। इस दौरान कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश की योजनाओं को जनता को विस्तार से बतायेे।
दीप टाॅकीज तिराहे पर विधानसभा प्रभारी विनोद शुक्ला व विधायक महेश त्रिवेदी ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। मोदी-योगी की सरकार के काम, आम जन और जरूरतमंद के नाम का संदेश देते हुई निराला नगर मंडल के बाद किदवई नगर मंडल, बर्रा मंडल में भी पदयात्राए निकाली गयी। कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनता के हित में शुरू की गयी योजनाओं से सम्बन्धित पत्रक बाट रहे थे और योजनाओं के बारे में मौखिक रूप से भी बताया। इस अवसर पर विधालय महेश त्रिवेदी ने कहा यह पदयात्रा सरकार व जनता के बीच सेतु का कार्य करगी। कहा 2019 में पार्टी की जीत में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी। पदयादत्रा में शिव शंकर सैनी, शिवराम सिंह, रघुराज सरन गुप्ता, प्रकाश वीर्य आर्य, रजोश श्रीवासतव, पंकज गुप्ता, पुष्पा तिवारी, अंजलि सिंह सेंगर, अजीत सिंह छाबडा, प्रकाश सिंह चैहान, विनय तिवारी, सरन तिवारी, विकास दुबे आदि मौजूद रहे। वहीं सीसामऊ विधानसभा की पदयात्रा सीसामऊ बडा चैराहा से कलयाणपुर, गुरूदेव पैलेस चैराहा, गोविन्द नगर, विजय नगर चैराहा, आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र आदि पर भी पदयात्रा निकाली गयी। पदयात्रा को उत्तर जिला प्रभारी एवं पिदता वित्त विकास निगम के चेयरमैन बाबूराम निषाद ने हरी झंडी दिखायी। उन्होने कहा यह पदयात्रा नही बल्कि जनसंपर्क यात्रा है इसके जरिए जनता से योजनाओं की जानकारी लेकर वंचित लोगों की सूची बनवा उन्हे लाभान्वित किया जायेगा।