5 करोड रू0 से कराया जायेगा जाजमऊ गंगा पुल का सुन्दरीकरण

Spread the love

SPOT LIGHT 24
रिर्पोट पंकज ब्यूरो चीफ
कानपुर

सुन्दरीकरण के बाद हरा-भरा और खूबसूरत दिखेगा जाजमऊ गंगा पुल

कानपुर नगर, क्षतिग्रस्त हुए जाजमऊ गंगा पुल के हिस्से की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ ही अब पुल के सुन्दरीकरण की तैयारी की जा रही है। बताया जाता है गंगा पुल कानपुर का प्रवेश द्वारा है और इसे पांच करोड रूपये खर्च कर सुन्दर, हरा-भरा बनाया जायेगा साथ ही बाई लुक की इसे बेहतर किया जायेगा। एनएचआई के अधिकारियों की माने तो पुल की पूरी तस्वीर ही बदल जायेगी। पुल के आस पास हरियाली और सुन्दर फूल, पौधे लगाये जायेगे।
बताते चले कि बीते माह हुई बारिश के दौरान गंगा पुल की सडक क्षतिग्रस्त हो गयी थी और सडक पर गडढे हो गये थे जिसे बनाने का कार्य एनएचआई द्वारा किया जा रहा था, इस कारण पुल का आवागमन भी बंद कर दिया गया था। अब मास्टिक विधि से पुल की सडक को बनाया गया है साथ ही पुल के प्रवेश स्थल को भी सुन्दरीकरण करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इस बारे में परियोजना निदेशक पुरूषोत्तम लाल का कहना है कि पुल के किनारे ब्लाॅक बनाये जायेगे जिसमें पौधे लगंेगे और साथ ही आस पास के हिस्सो को भी हरा भरा यिका जायेगा। पुल पर नई रेलिंग लगायी जायेगी। पांच करोड की लागत से सुन्दरीकरण का कार्य पूरा होने पर पुल की पूरी तस्वीर ही बदल जायेगी। वर्तमान में जो स्थिति है वह पीछे छूट जायेगी और आने जाने वालों को एक सुखद अनुभव मिलेगा।