विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर लगा हत्या का आरोपघटना के बाद आरोपी हुए फरार।

Spread the love

SPOT LIGHT 24

बदायूं

रिपोर्ट -उदयवीर सिंह


अलापुर। क्षेत्र के गांव मोहन नगला में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी शव को घर मे ही छोड़कर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुँचे मृतका के मायके बालो ने पुलिस को मामले की सूचना दी, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पीएम को जिला मुख्यालय भेज दिया है।
थाना सिविल लाइंस के गांव रसूलपुए बिलहरी निबासी सोहन लाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी लक्ष्मी देवी(21) की शादी करीब 20 माह पूर्व कृष्णपाल पुत्र बाबूराम निबासी मोहन नगला थाना अलापुर के साथ की थी। बताया कि शादी में उसने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था। शादी में दिए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नही थे और आए दिन उसकी बेटी से दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते थे। इतना ही नही कई बार उसकी हत्या की भी कोशिश की। आरोप है रविवार की दोपहर उसे उसके भांजे से फोन से खबर दी कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। सूचना पर जब वह मौके पर पहुँचा तो देखा उसकी पुत्री का शव चारपाई पर पड़ा है, घर के सारे लोग मौके से फरार है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पुत्री को दामाद कृष्णपाल, ससुर बाबूराम, सास जीवन देवी और रामनिबस ने दहेज के लिए हत्या की है।इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।