कल से कानपुर में निकाली जायेगी समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा

Spread the love

SPOT LIGHT 24

Kanpur
Hari om Gupta


कानपुर नगर, समाजवादी नगर पार्टी कार्यालय में आये समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिगविजय सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि सपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कानपुर महानगर में विकास के कई कार्य कराये गये और यही नही पूरे प्रदेश में सपा सरकार के दौरान कराये गये विकास कार्य आज बोल रहे है, जनता को दिखायी दे रहे है। इन्ही कल्याणकारी और जनहित की योजनाओं को लेकर एक पदयादत्रा का आयोजन किया जा रहा है जो कानपुर नगर की सभी विधानसभाओं में निकाली जायेगी।
पदयात्रा के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा दिगविजय सिंह ने बताया कि कल 5 जनवरी से 7 जनवरी तक कानपुर की सभी विधानसभाओं से क्रमवार निकलने वाली समाजवादी विजय एवं विकास पदयात्रा तीनो दिन अलग-अगल विधानसभाओं में भ्रमण करेगी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता, सभी फ्रंटलों व संगठनो के अध्यक्षो के साथ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। पदयात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कराये गये कार्यो में मेट्रो रेल शिलान्यास, 24 घण्टे बिजली देने की शुरूआत, नवीन मार्केट का सुन्दरीकरण, मल्टीलेबिल पार्किंग, फूलबाग का सुन्दरीकरण, चिडियाघर बाल ट्रेन, गोविन्दपुरी पुल, ट्रांसगंगा सिटी आदि विकास कार्यो के पंपलेट आम जनमानस में बांटे जायेगे साथ ही सपा सरकारी की योजनाओं और नीतियों के बारे में जनता को बताया तथा जागरूक किया जायेगा। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाया है। मंदिर के नाम पर गाय, गंगा के नाम पर जनता में दरार डालने का काम किया है। जमीनी स्तर पर कोई विकास नजर नही आता है। कहा आगामी चुनाव में एक बार जनता का रूख फिर परिर्वतन की ओर है ओर ऐसे में हमें पूरे जोश के साथ सपा की नीतियों को इस पदयात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। वार्ता में नगर अध्यक्ष मोईन खान के साथ पूर्व नगर अध्यक्ष चन्द्रेश सिंह उपस्थित रहे।