SPOT LIGHT 24
बदायूँ :
14 जनवरी।

पतित, पावनी एवं जीवनदायिनी भागीरथी घाट पर आरती का गंगा महाआरती का अभ्यास पूर्ण कर लिया गया है और अब मकर संक्रांति के दिन 15 जनवरी प्रतिदिन के लिए प्रारंभ होगी। श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क बसें चलाई जाएंगी। सांय 5ः30 बजे से गंगा महा आरती आयोजित की जाएगी। गंगा स्नान करने वाले श्रदालुओं एवं अथितियों के लिए प्रातः 10 बजे से दोपहर दो बजे तक खिचड़ी भोज परोसा जाएगा। कछला में गंगा का नजारा शाम को वाराणसी जैसा देखने को मिलेगा। घाट सजने की तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं। कछला घाट पर महा आरती का तीसरे दिन का अभ्यास डीएम के समक्ष हुआ। गंगा महाआरती के दिन श्रद्धालुओं को लाने ले जाने के लिए तीन बजे से पुलिस परेड ग्राउंड से निःशुल्क चार बसें चलाई जाएंगा।

रविवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने गंगा महाआरती का निमंत्रण पत्र नाव से जाकर गंगा के बीचो में बीच में दिया। जनपद कासगंज के सोरों में जाकर भगवान वराह को महाआरती में आने के लिए निमंत्रण पत्र दिया। गंगा महाआरती के अभ्यास के समापन के दिन जिलाधिकारी की धर्म पत्नी विजया सिंह और बिल्सी विधायक आरके शर्मा शामिल सहित अन्य लोग सामिल हुए। उन्होंने शेष बची तैयारियों को बैठकर पूर्ण कराया। कछला घाट पर गंगा महा आरती स्थल को विशेष रूप देने के लिए पंडाल सज चुका हैं। घाट पर मेले जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। खेल खिलौने आदि विभिन्न प्रकार की दुकाने सजने लगी हैं। गंगा आरती का यह अद्भुत नजारा कछला पुल से गुजरने वाले व्यक्तियों के मन को रोमांचित कर रहा है।

15 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउंड से दोपहर तीन बजे से श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल चार बसे निःशुल्क कछला गंगा घाट तक चलाई जाएंगी तथा घाट पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। कछला घाट पर मेले जैसा दृश्य दिखने लगा है।
—-