हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिवपाल का जन्मदिन

Spread the love

SPOT LIGHT 24

KANPUR

report -Hari om Gupta


कानपुर नगर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर ग्रामीण विधानसभा कल्याणपुर द्वारा विधानसभा अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तोमर द्वारा हर्षोल्लास के साथ प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव सुनील शुक्ला, जिला अध्यक्ष शिव मोहन सिंह चंदेल व सचिन वोहरा मौजूद रहे। इस अवसर पर पदाधिकािरयों ने 11 किलो लडउू और केक काटकर प्रगति दिवस के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में महेन्द्र तोमर, राजू खन्ना, संदेश त्रिपाठी स्वामी, राजू ठाकुर, सुशील मिश्रा, विशाल शर्मा, अभिषेक शर्मा डीके बाथम, अमित भाटिया, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
इस प्रकार प्रसपा ग्रामीण जिला कार्यालय में भी ग्रामीण अध्यक्ष शिव मोहन सिंह चंदेल की अध्यक्षता में शिवपाल यादव का जन्मदिन धूम-धाम के साथ केक काटकर व राहगीरों को मिष्ठान वितरण कर मनाया गया। इस अवसर पर शिव मोहन सिंह ने कहा कि पार्टी के गठन के उपरांत पहली बार पूरे जिले की 5 विधानसभ क्षेत्रों में राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया जा रहा है। कहा शिवपाल गरीबो, मजदूरो, अल्पसंख्यक बेरोजगारो, किसनो की आवाज बन कर उभरे है और 2019 के चुनाव में अपनी जबरदस्त उपस्थित प्रसपा प्रस्तुत करेगी। कहा वर्तमान भाजपा की सरकार शराब माफियाओं के ऊपर अंकुश लगाने में पूर्णतया फेल हो चुकी है। कहा सपा और भाजपा का चरित्र एक समान हो गया है, मात्र जुमलेबाजी की सरकार है भाजपा। उन्होने शिवपाल सिंह को प्रगति पुरूष की उपाधि से सुशोभित किया। इस अवसर पर शिव मोहन सिंह चंदेल, हरी प्रसाद कुशवाहा, सचिन वोहरा, मो0 यामीन खान, अमित भातिया, उमेश यादव, राजेश यादव, उमेश यादव, पिंकू तिवारी, शमीम मंसूरी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में बर्रा बाईपास चैराहा दिव्यांशी गार्डेन बर्रा में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 65संा जन्मदिन केक काट व गरीबों को कपडा वितरण कर मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रसपा के प्रदेश सचिव विनोद प्रजापति ने कहा शिवपाल पोषितों व समाजवादी विचारधारा के नेता है। सपा मेें लोगों को व समाजवादी विचारधारा को जब अपमानित किया जाने लगा तब मजबूर होकर शिवपाल ने प्रसपा का गठन किया और मात्र दो माह में ही उ0प्र0 के सभी जनपदो व प्रदेश कार्यकारिणी का समूचा गठन कर दिया। विनोद प्रजापति ने कहा अज जनहित में पार्टी के समाज के उत्पीडन व हक अधिकार की लडाई आन्देालनों के माध्यम से शुरू कर दी है। सभी ने मिलकर शिवपाल यादव को बधाई व शुभमाकनाऐं दी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव विनोद प्रजापति, ऋषि विश्वकर्मा, मो0 यूनूष सिददकी, दुर्गाशंकर मिश्रा, अतर सिंह यादव, वीरेन्द्र सिंह चैहान, रामवृक्ष यादव, राधा त्रिवेदी, रामबहादुर पासवान, शिवसिंह पाल, विनीत शुक्ला, जगदीश यादव, आकाश प्रजापित, सुनदर लाल प्रजापति, डा0 आरके सिंह आदि मौजूद रहे।