SPOT LIGHT 24
शिमला।
शैमरॉक रोज़ज स्कूल पत्रकार विहार कच्ची घाटी, शिमला का वार्षिक उत्सव हर वर्ष की भांति धूमधाम से सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल के सलाहकार प्रो. शशि कान्त शर्मा और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एंव पत्रकार सहकारी सभा शिमला के अध्यक्ष कृष्ण भानु थे।
मुख्य अतिथि ने अपने सन्देश में शिक्षा के बदलते स्वरूप की ओर समारोह में उपस्थित लोगों का ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि माता पिता को अपने बच्चों पर अपनी पसंद नहीं थोपनी चाहिए, बल्कि उन्हें अपने सपनों के अनुसार उडऩे की खुली छूट होनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि कृष्ण भानु ने कहा कि आज के यह नैनिहाल कल देश का शानदार भविष्य बनेंगे। पढ़ाई के साथ साथ इन्हें संस्कारी बनाने की भी नितांत आवश्यकता है। वरिष्ठ पत्रकार एंव हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन पूर्व चेयरमैन केएस तोमर और वरिष्ठ पत्रकार हृदेश आर्य ने भी अपने विचार सांझा किये।
इस अवसर पर शैमरॉक स्कूल के नन्हें मुन्नों ने संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोह लिया। स्कूल की डायरेक्टर व प्रिंसिपल प्रीति चुटानी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने निष्ठापूर्वक कार्य के लिए स्कूल के शिक्षकों और स्टाफ की प्रशंसा की। साथ ही बॉलीवुड कोरियोग्राफर रिंकू खान सहायक कोरियोग्राफर जानवी हदी का धन्यवाद किया जिनकी कड़ी मेहनत से कार्यक्रम में चार चांद लग गए।
बाद में शिमला के वरिष्ठ पत्रकारों को स्कूल की ओर से मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि ने शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। सम्मानित किए जाने पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश चंद्र लोहुमी, केएस तोमर, हृदेश आर्य, खुशी राम शर्मा, विजय पुरी, विराज शर्मा, संजय शर्मा और अरुण कुमार शामिल थे।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार से नवाजा जिसमें रशिका वर्मा, वानिका गुप्ता, संजुक्ता, समीरा कश्यप, लक्ष्ति शर्मा, वरोनिका सिंह, सर्यशंस चंद, अनैता बंसल, राकिब खान, रियान ठाकुर, मानव बंसल, सान्वी शर्मा, राघव कौशल, आयन ठाकुर, पियुष नेगी, देवाक्षिका,आदित्य मुख्याएगी, दैविक ठाकुर, आदविक चौहान,वंश ठाकुर,आराव जोशी, अरही शर्मा, सौंदिया जम्वाल, कौस्तुभ शर्मा, सिद्वार्थ चौहान, एलिना बट, समक्ष दत्त, अथव पुंज, विहान, अवयान नेगी, सार्थक ठाकुर, अराध्या अग्रवाल, विहान जसवाल, आवे भरद्वाज, हर्ष चंदेल, अनवी चंदेल, अखिलेश शर्मा, रीडिथ गौतम, नवया शर्मा, अरवी चमोला, आदित्य नेगी, मयुख न्ययार, काव्य शर्मा, तन्मय शर्मा को पुरस्कृत किया गया।