SPOT LIGHT 24
मोहाली
विश्वास फाऊंडेशन सैक्टर-66 व एच.डी.एफ.सी बैंक ने परम पूज्य गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से सोमवार को यहां मोहाली फेज़ 8 इंडस्ट्रीयल ऐरिया में रक्तदान कैंप लगाया। यह कैंप एच.डी.एफ.सी बैंक के सहयोग से लगाया गया। कैंप का संचालन ब्लड बैंक पी.जी.आई चण्डीगढ़ से डा. अनीता व डा. सौगत चौधरी व उनकी टीम ने किया। कैंप में 92 रक्तदानियों ने भाग लिया जिसमें से 74रक्तदानियों ने रक्तदान करने का पुण्य कमाया। रक्तदान करने में 70 पुरूष व 4 महिलाएँ शामिल थी।
इस कैंप का उदघाटन विश्वास फाऊंडेशन की जनरल सेक्रेटरी साध्वी नीलिमा विश्वास व संस्था के सदस्य,एच.डी.एफ.सी बैंक से नीरज भाटिया दीप जलाकर कैंप की शुरूआत की।
कैंप सुबह 10 बजे शुरू हुआ यह कैंप दोपहर 4 बजे तक चला। सभी ब्लड डोनर्स के लिए डाक्टरों द्वारा रिकमेंड रिफ्रेशमेंट का इंतजाम किया गया। सभी रक्तदानियों को उपहार के रूप में सर्टिफिकेट कंटेनर व बैज देकर सम्मानित किया गया।