वाल्मीकि-मज़बी /रविदासिया समाज के वोटरों के दम पर एडवोकेट अश्वनी बगानिया ने किया जालंधर उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत का दावा

Spread the love


जालंधर उप चुनाव में सभी पार्टिया अपने अपने कैंडिडेट को जीताने के लिए लगा रही है पूरा जोर। इसी बात को देखते हुए वाल्मीकि/मज़बी और रविदासिया भाईचारे के कई बड़े नेताओ को हर पार्टी की तरफ से प्रचार के लिए भेजा जा रहा है। इसी लड़ी को जारी रखते हुए कांग्रेस पार्टी की तरफ से लव कुश सेवादल के राष्ट्रीय चेयरमैन और पंजाब प्रधान, अखिल भारतीय मज़दूर यूनियन के एडवोकेट अश्वनी बगानिया को अपने वाल्मीकि मज़बी भाईचारे को कांग्रेस कैंडिडेट करमजीत कौर चौधरी जी को वोट देने के लिए अपील करने की ड्यूटी लगाई गयी है। बगानिया ने अपनी संस्था के सभी सदस्यों की हलकों में प्रचार करने की ड्यूटी लगा दी है और ये ही नहीं वह खुद भी अपने सदस्यों के साथ मिलकर जालंधर के सभी हलकों में कांग्रेस कैंडिडेट के लिए वोट मांग रहे है। आपको बता दे की बगानिया का वाल्मीकि/मज़बी समाज के पुरे पंजाब के लोगो में अच्छा जनाधार है और वे अपने समाज के लोगो में काफी सर्वप्रिय नेता है। जब वेरका जी कांग्रेस में थे तो बगानिया दूसरे नंबर पर वाल्मीकि/मज़बी समाज के नेता माने जाते थे। उनके जाने के बाद एडवोकेट अश्वनी बगानिया अपने समाज में से कांग्रेस में पहली लाइन के नेता बन गए है। और उनके लोगो का बगानिया पर विस्वास बना हुआ है जिस के कारन उन्होंने ने कांग्रेस कैंडिडेट को जिताने का विस्वास अपने समाज के नेता बगानिया को दिला दिया। इसलिए उन्होंने जालंधर उपचुनाव कांग्रेस कैंडिडेट को जितवाने का दवा थोक दिया है। उन्होंने एक जानकारी ये भी दी की वह जिन जिन लोगो के घर गया लोगो ने उनके कहने से पहले ही कह दिया की वह वोट कांग्रेस को ही देंगे।
अपने लोगो के इतने विस्वास को देख के बगानिया ने कहा की वह कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा , पंजाब कांग्रेस प्रेजिडेंट राजा वड़िंग , आल इंडिया S.C/S.T /O.B.C के इंचार्ज के राजू जी और नेशनल S.C डिपार्टमेंट के चेयरमैन राजेश लिलोटिया को विस्वास दिलाते है की ये सीट 200 परसेंट कांग्रेस ही जितने वाली है। क्यूंकि बगानिया को अपने लोगो और अपने समाज के कई संगठनों जो उनके साथ मिल कर चलते है उनके इशारे पर ये दावा थोक दिया है।