SPOT LIGHT 24
बदायूं
रिपोर्ट -उदयवीर सिंह
रात दस से सुबह छः बजे तक बंद रहा हाइबे।
शाहजहांपुर से आई छः सदस्यीय तीन रिफिल की गैस।
फोटो
अलापुर। बुधवार सुबह अनियंत्रित हुआ एलपीजी भरा कैप्सूल हाइबे किनारे गड्ढे में पलट गया। जिस समय हादसा हुआ था। जब लोगों ने हादसा देखा तो भागकर तुरन्त थाने पहुँचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुची तब तक भीड़ जुट चुकी थी। जैसे ही लोगो को गैस भरी होने की जानकारी हुई तो हड़कम्प मच गया। पुलिस ने भी अनहोनी की आशंका के चलते फायर ब्रिग्रेड को मौके पर बुला लिया। चालक को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, जो रात भर चले रेस्क्यू के बाद चालक का शव मिलने पर समाप्त हो गया। पलते कैप्सूल से रिफिलिंग के लिए चलाए गए रेस्क्यू को शाहजहांपुर से आयी छः सदस्यीय टीम ने अंजाम दिया।
बताते चलें बुधवार की भोर गैस भरा कैप्सूल पलते जाने की खबर से लोगों में हड़कम्प मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब सवा चार बजे वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी बीच बदायूं की तरफ से एक गैस भरा कैप्सूल आता दिखाई दिया। कुछ ही देर में वह रामलीला के पास हाइबे किनारे गहरे गड्ढे में ज गिरा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गई और स्थित को देखा। तब तक लोगो की भीड़ जुड़ चुकी थी। लोगों ने आशंका जतायी की चालक इसी में दवा हुआ है। बीती रात शाहजहांपुर से आयूष कुमार के नेतृत्व में छः सदस्यीय टीम देर रात पहुची और रेस्क्यू चालू किया। रात दस बजे रिफिलिंग का काम चालू किया गया। करीब एक बजे एक छोटा कैप्सूल और सुबह चार बजे तक दूसरा कैप्सूल रिफिल हो गया। इसके बाद पलते कैप्सूल को सुबह करीब छः बजे बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने गड्ढे में जेसीबी से चालक को तलाशना शुरू किया जो करीब एक घण्टे बाद चालक संजय(30) पुत्र नेत्रपाल निबासी ब्रज की नगरिया थाना सुरीर मथुरा के शव को निककल जा सका। शव बाहर निकलते ही चालक के परिजनों में चीत्कार मच गई। पुलिस ने शव को शीलबन्द करके पीएम को जिला मुख्यालय भेज दिया। किसी अनहोनी के चलते पुलिस ने फायर ब्रिग्रेड को मौके पर बुला लिया।