SPOT LIGHT 24
बदायूँ :
30 जनवरी।
जिला पूर्ति अधिकारी रामेन्द्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि माह जनवरी, 2019 का मिटटी तेल का आवंटन शासन से विलम्ब से प्राप्त होने के कारण कार्डधारकों में मिटटी तेल का वितरण 05 व 06 फरवरी, 2019 में पर्यवेक्षण अधिकारियों की उपस्थिति में किया जायेगा। 05 व 06 फरवरी को केवल माह जनवरी, 2019 के मिटटी तेल का वितरण होगा। माह फरवरी, 2019 का मिटटी तेल व खाद्यान्न के वितरण की तिथि पृथक से निर्धारित की जायेगी जिसका समाचार-पत्रों के माध्यम से आम जनमानस को अवगत करा दिया जायेगा।