SPOT LIGHT 24
बदायूं
रिपोर्ट -उदयवीर सिंह
अलापुर। गुरुवार को मामूली विवाद एक पक्ष पर जमकर हमला बोल दिया। हमलावरों ने चाकू , लाठी डंडे और ईंटों के प्रहार से तीन महिलाएं समेत पांच को जख्मी कर दिया। इनमें एक कि हालत गम्भीर बतायी जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन हमलावरो के खिलाफ बल्ब, जान से मारने की धमकी और इरादतन कत्ल की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
बताते चलें नगर के बार्ड तीन निबासी बीरपाल पुत्र प्रकाश का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उस के भाई मझला से मोहल्ले के ही गोरा पुत्र राम प्रसाद से विवाद हो गया था। इसी के चलते गुरुवार की सुबह वह उसका भाई बाजार जाने को घर से निकले तो पहले से घात लगाए बैठे गोरा, रिषीपाल, फूल सिंह, अशोक, राजेश और भगवान सिंह ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर पीड़ित की बहिन गीता, मां सुशीला, भाभी निर्मला और भतीजा अर्जुन मौके पर पहुँचे तो आरोपियों ने चाकू और लाठियां बरसाते हुए सभी को मारना पीटना शुरू कर दिया। जिसके चलते सभी लोग घायल हो गए। जबकि मझला आरोपियों के हमले गम्भीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। पीड़ित घायलों को लेकर थाने पहुँचा और मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को तुरन्त उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। बताया कि एक घायल की हालत गम्भीर बनी हुई है। पुडित कि तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन के खिलाफ,सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।