———————————————————–
SPOT LIGHT 24
03-12-2018
दिल्ली
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार से यहां आये लोगों को अपने-अपने राज्यों में नेताओं से वहां विकास के अभाव पर सवाल पूछना चाहिए। ठाकरे ने मुंबई में रह रहे उत्तर भारतीयों के एक संगठन ‘उत्तर भारतीय मंच द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुये यह कहा, जहां ठाकरे ने संभवत: पहली बार हिंदी में भाषण दिया राजठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में नौकरी का कोई मौका होता है तो ये क्या गलत है कि पहला मौका महाराष्ट्र के युवा को मिलना चाहिए? कल उत्तर प्रदेश में कोई इंड्रस्टी लगती है तो वहां सबसे पहले यूपी के युवा को तरजीह दी जाती है तो इसमें गलत क्या है। यही अगर बिहार में होता है तो इसमें गलत क्या है। उन्होंने कहा कि हिंदी के सुंदर भाषा है लेकिन यह गलत है कि ये राष्ट्रीय भाषा है। राष्ट्रीय भाषा पर कभी भी निर्णय नहीं लिया गया था। हिंदी की तरह मराठी, तमिल, गुजराती और अन्य भी इस देश की ही भाषाएं हैं*।