SPOT LIGHT 24
रिर्पोट पंकज ब्यूरो चीफ
कानपुर
कानपुर नगर, कानपुर गौशाला सोसा0 द्वारा गोपाष्टमी महोतसव पर्व नानाराव पार्क में मनायाग या, जिसमें गौ-पूजन स्वामी प्रखरजी महाराज तथा मण्डलायुक्त सुभाषचन्द्र द्वारा गायों की पजा की गयी। तद्उपरान्त शोभायात्रा को झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। शोभायात्रा में भगवान की विभिन्न झाकियां लोगों को आकर्षित कर रही थी। साथ ही स्कूली बच्चों ने हाथो में स्लोगन खिली पटिटया ले रखी थी कि दूध दही घी मक्खन खायेगे, गौमाता के प्राण बचायेंगे।
रास्तों में महिलाओं ने गौमाता का रेाजचाना कर उन्हे माला पहनाया और भाग लगाया। पं0 श्याम बिहारी मिश्रा संरक्षक ने गौशाला को अच्छे ढंग से चलाने के सुझाव दिये। शोभायात्रा बिरहाना रेाड, काहूकोठी, सिरकी मोहाल, लाठी मोहल आदि विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए कोपरगंज में समाप्त हुई, जिसके उपरान्त दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के व अन्य प्रदेशों के पहलवानो ने भाग लिया। रात में बाल कलाकारेां द्वारा धनुषयज्ञ का मंचन किया गया। प्रखरजी महाराज ने कहा हमें गाय की पूजा प्रतिदिन करनी चाहिये, जिनके घरों में गाय होती है उन पर कष्ट नही आता है। मण्डलायुक्त सुभाष कुमार ने कहा ग्रंथो में गाय की महिला का विशाल वर्णन है। मात्र प्रातः स्नान करके गौ स्पर्श करने से सभी पापों से मुक्ती मिलती है। गाय के हर अंग में दिव्य शक्तियां है। गौमूत्र में गंगा, चरणों के अग्रभाग में देवता, रम्भाने की आवाज में प्रजापित और थनो में समुद्र प्रतिष्ठित है। कार्यक्रम का संचालन सुरेश गुप्ता ने किया। इस दौरान सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया।