भाजपा रंग बदलने बाली देश की पहली पार्टी : अखिलेश

Spread the love

SPOT LIGHT 24

बदायूं

15 दिसम्बर

रिपोर्ट -उदयवीर सिंह

शौचालय से शुरू हुई और शौंचालय पर खत्म हो जाएगी भाजपा।
जाति-धर्म के नाम पर लोगों की हत्या कराने और नफरत फैलाने में माहिर भाजपा।

 


बदायूं। सपा मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। वह आज सपा जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक आशीष यादव के पुत्र के शादी समारोह सामिल होने आए थे। इस मौके पर पूर्व सीएम ने भाजपा को रंग बदलने बाली पार्टी बताया।
यूपी के पूर्व सीएम शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष यादव के पुत्र हिमांशू यादव के शादी समारोह के बाद प्रतिभोज पार्टी में सम्मलित होने पहुँचे। इस दौरान पूर्व सीएम श्री यादव ने सपा जिलाध्यक्ष के आबास पर पहुँचकर वर वधू को आशीर्बाद दिया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चन्द्रा के सरकारी आबास पर पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सीएम ने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा रंग बदलने बाली पार्टी है। भाजपा को हाल ही में हुए पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेना चाहिए कि जनता ने अब उनका रंग बदलना शुरू कर दिया है।

आने बाले लोकसभा चुनाव में जनता सबक सिखा देगी। आज तक लोगों को आबास नही मिल सके। बोले लखनऊ बाली घटना दुःखद है। भाजपा की सरकार में सिर्फ जांचे होती वह भी लोगों को झूठे फ़साने के लिए। काम के नाम पर जीरो उपलब्धि है। बोले आने बाले समय मे ओरदेश में सपा की सरकार बनेगी तो वह लोहिया आबास बनाने के लिए 3.20 लाख रुपए नकद देगे। प्रदेश में चारो तरफ लूट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जाति धर्म के नाम पर नफरत फैलाई जा रही है। यहां तक लोगों की जाति धर्म के नाम पर हत्या की जा रही है। अपराधी खुले घूम रहे हैं।