SPOT LIGHT 24
बदायूँः
06 फरवरी।

अस्थाई पशु आश्रय विकासखंड अंबियापुर अंतर्गत ग्राम रोहान के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह, रायपुर बुजुर्ग भुवनेश कुमार सिंह, सतेती चूरा के विजेंद्र सिंह, बड़नौमी नरेश, ओया के उदय भान सिंह विकासखंड इस्लामनगर सैफपुर के वीरपाल सिंह एवं अलहदादपुर समस्तीपुर की फूलवती द्वारा स्वयं की जगह में पशु आश्रय बनाने पर डीएम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सम्मानित किया। जनपद में 562 ग्राम पंचायतों में अस्थाई पशु आश्रय का निर्माण हो चुका है जिसमें 5128 गोवंश रह रहे हैं। 135 अस्थाई पशु आश्रय के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है जनपद में लगभग 7600 निराश्रित पशु चिन्हित किए गए हैं। दोनों विकास खंडों में अस्थाई पशु आश्रय का निर्माण करने वाले 96 ग्राम प्रधानों को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

ग्राम प्रधान गांव में गोवंश छोड़ने वाले लोगों को चिन्हित कर संबंधित थाने में सूची उपलब्ध कराएं लावारिस पशु छोड़ने वाले लोग जेल भिजवाएं। ग्राम प्रधान लेखपाल एवं ग्राम पंचायत सचिव एकजुट होकर अस्थाई गोवंश आश्रय का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर कराएं। लेखपाल एवं ग्राम प्रधान ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर पशुओं के लिए चारा बुआने का कार्य करें। ग्राम सरकारी भूमि पर अवैध रूप से खड़ी फसल को गोवंश के लिए चारे के प्रयोग में लाएं।
बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में अस्थाई गोवंश आश्रय के संबंध में विकास खंड स्तरीय समीक्षा की गई। उन्होंने ग्राम प्रधानों, लेखपालों तथा सचिवों को कड़े निर्देश दिए कि अस्थाई पशु आश्रय निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बोई गई फसल को ग्राम प्रधान एवं लेखपाल चारे के प्रयोग में लाएं। अस्थाई पशु आश्रय बनने से किसानों की फसल का नुकसान नहीं होगा। किसान अपने घरों मे चयन की नींद सो सकेगे।