बबराला हाइबे पर अज्ञात बाहन ने दो को रौंदा, मौत चोई की पुलिया के पास बीती देर शाम हुआ हादसा। बीमार पिता के इलाज को घर से रुपए लेकर लौट रहा था विनीत

Spread the love

SPOT LIGHT 24

बदायूं

30 नबम्वर

रिपोर्ट -उदयवीर सिंह

 


बदायूं। बीमार पिता के इलाज को रुपए की व्यवस्था कर अस्पताल लौट रहे चहेरे तहेरे भाई को बीती देर शाम अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना सहसवान हाईवे पर स्थित चोई की पुलिया के पास हुई। सूचना पर थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के बाद मृतको के परिवार में कुहराम मचा हुआ है।
दुर्घटना बीती देर शाम जरीफनगर क्षेत्र में सहसवान हाइबे पर स्थित चोई की पुलिया के पास हुई। गांव कांकसी निबासी बिनीत(25) के पिता अनोखे लाल की तबियत खराब चल रही है। एक सहसवान के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि बुधवार को बिनीत अपने पिता के इलाज के लिए रुपयों की व्यवस्था करने गांव गया था। बताया कि रुपयों की व्यवस्था करने के बाद वह अपने रिश्ते के भाई नीतू(17) पुत्र नबाव सिंह के साथ सहसवान जाने को घर से निकला था। सहसवान हाइबे पर दोनों वाहन का इंतजार कर रहे थे ऐसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में लिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस नर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि नीतू पढ़ाई करता है जबकि बिनीत खेतीबाड़ी करता था।