SPOT LIGHT 24
बदायूँः
29 नवम्बर।

जिला गन्ना अधिकारी राम किशन ने अवगत कराया है कि ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, बदायूॅ तथा विशेष सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति लि. के साथ जनपद में स्थित राणा शुगर मिल करीमगंज (रामपुर) द्वारा संचालित क्रय केन्द्र समरेर व दातागंज प्रथम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में गन्ना क्रय केन्द्र समरेर पर तौल प्रतीक्षा में ट्राली खडी पाई गयी तथा क्रय केन्द्र दातागंज-प्रथम पर कॉटा अशुद्ध पाया गया। निरीक्षण रिपार्ट अनियमितता के प्रति विधिक कार्यवाही हेतु गन्ना निरीक्षक एवं सहायक चीनी आयुक्त, बरेली को भेजी गयी है।