बदायूं के रासेयो की डाo भीमराव अम्बेडकर इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन ग्राम कुलचौरा सामुदायिक भवन में हुआ

Spread the love

SPOT LIGHT 24

बदायूं

रिपोर्ट -अर्पित भारद्वाज

भ्रष्टाचार एवं संरक्षण राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई राजकीय महाविद्यालय परिसर आवास विकास बदायूं के रासेयो की डाo भीमराव अम्बेडकर इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन ग्राम कुलचौरा में हुआ। जिसका संयुक्त रूप से उदघाटन कुलचौरा के सामुदायिक भवन पर हुआ ।
उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि एसोo प्रोo डाo विशाल दुबे जीo बीo पंo महाविद्यालय कच्छला बदायूँ ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा भ्रष्टाचार के कारण जैसे – असंतोष – जब किसी को आभाव के कारण होता है तो वह भ्रष्ट आचरण करने के लिए विवश हो जाता है | यह बुराई जड़ से ख़त्म होनी चाहिए | जैसे – असमानता , आर्थिक ,सामाजिक सम्मान ,पद – प्रतिष्ठा के कारण ही व्यक्ति अपने आप को भ्रष्ट बना लेता है | हीनता और ईर्ष्या की भावना से शिकार हुआ व्यक्ति भी भ्रष्टाचार को अपनाने के लिए विवश हो जाता है | साथ ही रिश्वतखोरी , भाई – भतीजावाद आदि भी भ्रष्टाचार को जन्म देते है | विशिष्ट अतिथि डाo शरद पवार प्रभारी गणित विभाग राजकीय महाविद्यालय बदायूं ने स्वयंसेवियों को अपने उद्बोधन में कहा भ्रष्टाचार एक बीमारी की तरह है इसकी जड़े तेजी के साथ फ़ैल रही है यदि इसे तेजी के साथ नही रोका गया तो हमारी युवा पीड़ी भी इसकी चपेट में आ सकती है | जीवन का कोई भी क्षेत्र इसके प्रभाव से मुक्त नहीं है| कार्यक्रम अधिकारी डॉ पीo केo शर्मा ने मुख्य अतिथि , विशेष अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में कहा भ्रष्टाचार अर्थात भ्रष्ट + आचार भ्रष्ट यानि बुरा या बिगड़ा हुआ तथा आचार का मतलब है आचरण | अर्थात भ्रष्टाचार का शाब्दिक अर्थ है बह आचरण जो किसी भी प्रकर से अनैतिक और अनुचित हो |
जब की व्यक्ति न्याय व्यवस्था के मान्य नियमो के विरुद्ध जाकर अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए गलत आचरण करने लगता है , तो वह व्यक्ति भ्रष्टाचारी कहलाता है | आज भारत जैसी सोने की चिड़िया कहलाने वाले देश में भ्रष्टाचार अपनी जड़े फैला रहा है आज भारत में ऐसे कई व्यक्ति मौजूद है जो भ्रष्टाचारी है | जिनके नाम अखबारों में आते रहते है भ्रष्टाचार के कई रंग – रूप है | जैसे रिश्वत , कालाबाजारी , जानबूझकर दाम बढाना , पैसा लेकर काम करना , सस्ता सामान लाकर महंगा बेचना | भ्रष्टाचार रोकने के लिए सरकारों को और कड़े सख्त नियम बनाने की आवश्यकता है | संचालन वाणिज्य परिषद् के सहयोजक श्री विवेक यादव जी ने किया | राष्ट्रीय सेवा योजना बच्चो में राष्ट्र के प्रति निष्ठा समाज के प्रति सदभावना उत्पन्न करने का कार्यक्रम है अत: सभी स्वयं सेवियों में राष्ट्र प्रेम , भाई चारा बढाने पर जोर दिया | सभी अथितियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया। और सभी छात्र – छात्राओं ने ग्राम कुलचौरा में रैली निकाल कर भ्रष्टाचार एवं संरक्षण के बारे में ग्रामीण लोगों को विस्तृत जानकारी दी | इस शुभ अवसर पर, डाo नीरज और संजीव शाक्य तथा स्वयंसेवी अर्जुन सिंह तोमर ,अंजलि गुप्ता ,लक्ष्मी तोमर , शिवांगी सक्सेना ,राज वार्ष्णेय ,आयुष चतुर्वेदी ,विक्रान्त गुप्ता , आरती वर्मा , दीपमाला ,बबली ,लक्ष्मी , सरिता देवी ,शिवानी शाक्य, मोहिनी तोमर, सर्वराज ,सलमान ,शादाब अर्जुन सिंह , श्याम इत्यादि उपस्थित रहे |
कार्यक्रम अधिकारी –
डा० पी० के० शर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया