बदायूं -अफसर अली ने अखिलेश यादव को बदायूं लोकसभा चुनाव लडने का न्यौता लिखा

Spread the love

     

       ( अखिलेश यादव को लिखा गया पत्र)

——————-_—————–

आपसे विनम्र अनुरोध है आप पार्टी हित में बदायूं लोकसभा से चुनाव लड़े। आपकी बदायूं से ऐतिहासिक जीत होगी। आप का चुनाव लड़ना इसलिए आवश्यक है इस समय जो बदायूँ लोकसभा के हालात हैं वह बद से बदतर हैं। धर्मेंद्र यादव और आबिद रजा में खुली जंग चल रही है ।धर्मेंद्र यादव जी पर पार्टी विरोधी व मुस्लिम विरोधी होने के आरोप लग रहे हैं ।

29 जुलाई को पार्टी के सम्मेलन में सांसद जी के सामने मुसलमानों पर अभद्र टिप्पणी की गई हाल में रामेश्वर यादव ने हुजूर पाक की शान में गुस्ताखी कर जो कमेंट लिखा है वह सांसद के पक्ष में लिखा है जिससे पूरे जिले के मुसलमानो में रोष है।

आबिद रजा मुसलमानों के नेता हैं। 2014 में चुनाव में आपके (अखिलेश यादव )के कहने पर बसपा प्रत्याशी मुसलमान होने के बावजूद आबिद रज़ा ने मेहनत करके पूरी लोकसभा में मुसलमान वोट धर्मेंद्र यादव जी को डलवाए बदायूं जिले का आम मुसलमान आबिद रज़ा की बात इसलिए मानता है आबिद रज़ा मुसलमानों की हिमायत बहुत मजबूती से करते हैं। हाल में धर्मेंद्र यादव ने भाजपा नेताओं से मिलकर आबिद रज़ा का रिसोर्ट तुड़वा दिया जिससे बीजेपी में लोगों ने जश्न मनाया। इसलिए धर्मेंद्र यादव जी से पूरे जिले का मुसलमान नाराज हो गया है।

धर्मेंद्र यादव मुस्लिम विरोधी कार्य करते हैं भाजपा एवं आरएसएस से सांठगांठ रखते हैं। अब यह बात मुसलमानों में जगजाहिर हो चुकी है। 2014 के चुनाव में गुन्नौर विधानसभा के चुनाव में 62000 हजार वोट भाजपा को पड़ा था। इससे यादव समाज की भी नाराजगी धर्मेंद्र यादव के खिलाफ साफ़ चमकती है ।

इसलिए धर्मेंद्र यादव जी को इस बार यादव समाज वोट भी अधिक संख्या में नहीं मिलेगा और मुसलमान 5% वोट भी धर्मेन्द्र यादव जी को नहीं मिलेगा तब धर्मेंद्र यादव जी 2019 के चुनाव में जीतने की तो बात छोड़ो चुनाव की लड़ाई से बाहर हो जाएंगे ।इसलिए यदि बदायूँ लोकसभा की सीट अगर सपा को बरकरार रखनी है तो आपका बदायूं चुनाव लड़ना पार्टी हित में अति आवश्यक है ।आपको यादव वोट 100% मिलेंगे आपको मुसलमान भी 100% मिल जाएगा आबिद रज़ा भी आपका चुनाव खुलकर लड़ाएंगे क्योंकि आबिद रज़ा की नाराजगी सिर्फ धर्मेंद्र यादव से है पार्टी से या आपसे नहीं है। और आपको यह भी बता दें आबिद रज़ा चूँकि जिले में मुसलमानों की हिमायत करते हैं ।इसलिये धर्मेंद्र यादव जी मुस्लिम विरोधी गतिविधियों के कारण आबिद रज़ा और धर्मेंद्र यादव में जंग छिड़ जाती है।

पहले भी आबिद रज़ा अंडर ग्राउंड केबिल के खिलाफ धर्मेंद्र यादव जी से लड़ गए थे अब बदायूं शहर की जनता (हिंदू -मुसलमान )अंडर ग्राउंड केबल पर रो रही है। क्योकि शहर की सड़कें तोड़कर कुल 6 इंची पर अंडर ग्राउंड केबिल डाल दी गई । जिससे बकरी भैंस घोड़ा करंट लगने से मर चुका है गरीब जनता को अब पहले के मुकाबले 4 गुना अधिक बिल देना पड़ रहा है। आम जनता शहर में यह चर्चा करती नजर आ रही है। आबिद रजा ठीक थे धर्मेंद्र यादव ने अंडरग्राउंड केबल मानक के विपरीत डलवा कर शहर को बर्बाद कर दिया है।

इसलिए धर्मेंद्र यादव से मुसलमानों के साथ आम जनता भी परेशान है। धर्मेंद्र यादव आपके भाई हैं इसलिए आप के सम्मान में विरोध करने के लिए सड़कों पर नहीं उतरते हैं ।आप हमारे नेता हैं आपको सच्चाई से अवगत कराना हमारा फर्ज है

इसलिए आपसे दिल की गहराइयों से यह ख्वाहिश है आप हर हाल में बदायूं लोकसभा से चुनाव लड़े वरना समाजवादी पार्टी को नुकसान होना तय है। मैं 25 साल से समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य भी रहा हूं तथा समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा का 1988 से 1992 तक जिलाध्यक्ष भी रह चुका हूं ।इसलिए पार्टी हित ,मुसलमानों के हित में ,आपके हित में ,सपा कार्यकर्ताओं के हित में ,बदायूं के मजदूर गरीब किसानों के हित में आपका बदायूं लोकसभा से चुनाव लड़ना अति आवश्यक है मैंने बहुत कड़वा सच इस खत में लिखा है यह खत आज के बदायूं की समाजवादी पार्टी के हालात को देख कर लिखना बेहद जरूरी था।

अफसर अली खान

बरिष्ठ उपाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी नगर बदायूँ

पूर्व जिलाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा बदायूँ