SPOT LIGHT 24
पंजाब
एडवोकेट अश्वनी बगानिया का फतेहगढ़ साहिब डिस्ट्रिक्ट में जगह जगह पर स्वागत किया जा रहा है। बगानिया ने जानकारी देते हुए बताया की वह लोगो के पास जा कर अपने बारे में बता रहे है और डोर तो डोर संपर्क कर रहे है। उन्हों ने बताया उन्हें लोगो को समर्थन मिल रहा है। और वह फतेहगढ़ साहिब डिस्ट्रिक्ट का काफी एरिया कवर कर चुके है। पंजाब प्रदेश वाल्मीकि सभा के सदस्य राम मूर्ति वैद जी और उनके सदस्यों और गोबिंदगढ़ के मास्टर कॉलोनी के वाल्मीकि मंदिर प्रबंधक के सदस्यों ने एडवोकेट अश्वनी बगानिया का स्वागत किया और बगानिया को आशीर्वाद दिया। राम मूर्ति वैद और अनिल धारीवाल ने जानकारी देते हुए बताया की एडवोकेट अश्वनी बगानिया ने उनके साथ 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावो के बारे में चर्चा की। वैद जी ने ये भी बताया की अश्वनी बगानिया के बुजर्गो ने हमेशा ही कांग्रेस का साथ दिया है और बगानिया खुद भी पिछले 18 सालो से कांग्रेस में एक्टिव है वह पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के s.c डिपार्टमेंट के कन्वीनर रहे है और अब वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जनरल सेक्रेटरी है और वह पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेवारी हमेशा ही निभाते आये है। और 2017 के विधानसभा सभा इलेक्शन में भी बगानिया ने अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाई। अब पार्टी की जिम्मेवारी बनती है की वह अपना फ़र्ज़ समझते हुए बगानिया को फतेहगढ़ साहिब सीट से लोकसभा का उमीदवार बना कर भेजे. संदीप वैद और मनोज मोंटू ने कहा की अश्वनी बगानिया युथ है और पार्टी के लिए काफी लम्बे हरसे तक काम करते आये है और आगे भी लम्बे समय तक पार्टी के लिए काम कर सकते है। वह वाल्मीकि मज़बी समाज में लोकप्रिय युथ नेता है और वैसे भी राहुल गाँधी चाहते है की युवा नेता आगे आये. इस लिए वाल्मीकि मज़बी समाज की यही पुकार , बगानिया हो हमारा उम्मीदवार.