पंजाबी सिनेमा बन रहा है ग्लोबल अनुभव, सबसे बड़े फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर ‘मुनीश साहनी’ की बदौलत मुनीश साहनी के ओमजी ग्रुप ने किया है ऊड़ा ऐड़ा का विश्व-वितरण

Spread the love

SPOT LIGHT 24
चंडीगढ़

31 जनवरी 2019.

फिल्म का वितरण इंडस्ट्री का एक बहुत महत्वपूर्ण विभाग है जोकि यह सुनिश्चित करता है कि फ़िल्मकार और उसकी पूरी टीम की कड़ी मेहनत को पहचान मिल सके। पंजाबी फिल्में क्षेत्रीय सिनेमा की सीमाएं तोड़कर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के बीच भी अपनी साख बना रही है। एक नाम जिसने यह पक्का किया है कि पंजाबी सिनेमा सातों महाद्वीपों में अपना नाम बना सकें वह है मुनीश साहनी। उन्होंने दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन करके इंडस्ट्री की पृष्ठभूमि में बदलाव की नींव रखी है। अब वो तैयार हैं अपनी फिल्म ‘ऊड़ा ऐड़ा’ के साथ लोगों का मनोरंजन करने के लिए।


मुनीश साहनी, ओमजी ग्रुप बैनर के अंतर्गत, हर वर्ष 25 से 30 फिल्मों का डिज़ाइन, प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन करते हैं। इंडस्ट्री में एक दशक से ऊपर समय बिता चुके, पंजाबी और बॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्री में काम किया है और 300 से ज़्यादा फिल्मों का वितरण किया है। मिस्टर एंड मिसेज़ 420 सीरीज, बम्बूकाट, लाहोरिये, अंग्रेज, निक्का जैलदार, नॉटी जट्स, सज्जन सिंह रंगरूट, वधाईयां जी वधाईयां आदि जैसी सफल फिल्मों के वितरण का श्रेय उनको ही जाता है। ओमजी ग्रुप ज़्यादातर ऐसी फिल्मों से ही जुड़ता है जिनमें मनोरंजन, ड्रामा, रोमांस, कॉमेडी और एक उचित सन्देश सभी का एक पैकेज हो। शायद ही कोई ऐसी पंजाबी फिल्म हो जिससे विश्व वितरक ओमजी ग्रुप का नाम न जुड़ा हो। मुनीश साहनी पंजाबी सिनेमा इंडस्ट्री की रीढ़ के समान हैं और विश्वभर में फैले इन फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों तक इन्हें पहुंचाने का ज़िम्मा साहनी को ही सौंपा जाता है।
इस वर्ष अपनी सफलता की इसी कहानी को वह फिल्म ‘ऊड़ा ऐड़ा’ के साथ जारी रख रहे हैं। फिल्म में तरसेम जस्सड़ और नीरू बाजवा मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। इसे लिखा है नरेश कथूरिआ ने और इसके निर्देशक क्षितिज चौधरी हैं। इस फिल्म का निर्माण किया है फ्राइडे रश मोशन पिक्चर्स ने और नरेश कथूरिआ फिल्म्स और क्षितिज चौधरी फिल्म्स इसके सह-निर्माता हैं। यह एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है जोकि मनोरंजन करने के साथ-साथ पंजाबी माँ-बोली के बारे में एक ज़रूरी सन्देश भी देगी। यह फिल्म भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, कनाडा, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और यूरोप के कुछ देशों में भी रिलीज़ की जा रही है। और मुनीश साहनी ने इन स्क्रीनों का चयन करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


फिल्म वितरण की कला के बारे में बात करते हुए मुनीश साहनी ने कहा, “इस काम में बहुत निष्ठा, गुप्तता और पायरेसी से सुरक्षा का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। मैं सारी ज़िंदगी इस इंडस्ट्री का हिस्सा रहा हूँ। मेरे पिताजी ने ओमजी सिनवर्ल्ड ( अब ओमजी ग्रुप) की शुरुआत की थी। और जब मैंने इसकी बागडोर संभाली तो मैंने यह प्राण किया था कि उनके सपने को नयी ऊंचाइयों पर लेकर जाऊँगा। ओमजी ग्रुप का मिशन है पंजाबी फिल्मों को एक व्यापक मंच देना और उन्हें बॉलीवुड फिल्मों की तरह ही मुख्य धारा का हिस्सा बनाना। हम आगे भी कई फिल्में करने वाले हैं पर एक फिल्म जिसको लेकर हम काफी उत्साहित हैं वो है ‘ऊड़ा ऐड़ा’। यह फिल्म माँ-बोली पंजाबी के बारे में आपके अंतर्मन को ज़रूर छूएगी। पर बहुत ही हास्यपूर्ण अंदाज़ में। हमें उम्मीद है कि विषभर के दर्शक हमारी पूरी टीम को मेहनत को ज़रूर सराहेंगे। हम हमेशा ज़्यादा से ज़्यादा लोगों का मनोरंजन करने को संकल्पित हैं। ”


मुनीश साहनी का ओमजी ग्रुप ‘ऊड़ा ऐड़ा’ का विश्वभर में वितरण कर रहा है और यह फिल्म 1 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।