SPOT LIGHT 24
रिर्पोट पंकज ब्यूरो चीफ
कानपुर
कानपुर नगर, वरिष्ठ मण्डल विधुत अभियन्ता इलाहाबाद पर मजदूर विरोधी कार्य व तानाशाही रवैये का आरोप लगाते हुए उनके विरोध में नार्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाईज संघ के मण्डल अध्यक्ष मान सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
शाखा सचिव गोविन्द रमन सिंह ने बताया कि वरिष्ठ मण्डल विधुत अभियन्ता उ0प्र0रे0 इलाहाबाद केा ज्वलन्तशील समस्याओं के सम्बन्ध में संघा शाखा द्वारा निवेदन किया गया था कि समस्याओं के निस्तारण में विलम्ब होने के कारण कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। बताया कई बार मिलकर भी समाधान हेतु आग्रह किया गया लेकिन आश्वासन के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गयी, जिससे संध को महसूस हुआ कि आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नही है, इसलिए एई कार्यालय पर धरना-पदर्शन किया गया और यह तब तक चलेगा जब तक उनकी समस्याओं का निराकरण नही हो जाता है। कहा वरिष्ठ सुपरवाइजरों को ुख्य इंचार्ज के पद से हटाकर कनिष्ठ सुपरवाइजन इंचार्ज बना देने से सभी वरिष्ठ सुपरवाजरों के साथ नाइन्साफी हो रही है, उनकी कार्य क्षमता प्रभावित हो रही है और कर्मचारियों में भी आक्रोश उत्पन्न हो गया है। कहा सभी रेल कालोनियों में रोड लाइटें समुचित तरीके से नही जल रही है, अनवरगंज सेक्सन में कर्मचारियों के उपयोग हेतु, शौचालय न होने के कारण अत्यन्त असुविधा होती है। बताया विभागीय गाडियों का भरपूर दुरूपयोग इंचार्ज द्वारा किया जा रहा है तथा रेल कार्य हेतु सेक्सनल सुपरवाइजरों को गडिया उपलब्ध नही कराई जा रही है साथ ही ब्रेक डाउन व फैल्योर के समय यह कहा जाता है कि ट्रैन या सउक से जाये गाउी नही मिल जायेगी। इसी प्रकार सात मांगो पर ध्यानाकर्षण कराया। इस अवसर पर अध्यक्ष मान सिंह, ऐके राय, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, गोविन्द रमन सिंह, अनूप यादव सेराज अहमद, राज कुमार राय, रवि शंकर सिंह, प्रताप सिंह, हरिपाल सिंह, एंयज सागर आदि मौजूद रहे।