धान लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी दो की मौत, चार घायल रविवार तड़के बरेली-दातागंज मार्ग पर हुआ सड़क हादसा

Spread the love

SPOT LIGHT 24

बदायूं

रिपोर्ट -उदयवीर सिंह

फाइल फोटो -१-मृतक आलोक कुमार

बदायूं। रविवार तड़के बरेली-दातागंज मार्ग पर दातागंज क्षेत्र में हुए हादसे के बाद सूनसान सड़क पर चीत्कार मच गया। इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई गई है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतको के शवों को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी के बाद परिवारों में कोहराम मच हुआ है।
रविवार को दातागंज क्षेत्र में बरेली- दातागंज मार्ग पर तड़के एक ट्रैक्टर के पीछे जुड़ी धान से भरी दो ट्राली पलट गईं। बताया कि थाना जैतीपुर के गांव बढ़िया कलां निबासी आलोक कुमार,

नौसे, राजू, मुन्ना लाल, नीरज और बीरपाल अपने धान बेंचने गांव के राजपाल के ट्रैक्टर ट्राली में लादकर देवचरा की बाज़ार जा रहे थे। बताया कि एक ही ट्रैक्टर के पीछे दो ट्राली जोड़ी हुई थीं। जिनमे करीब दो कुन्तल धान भरा हुआ था। ट्रैक्टर को राजपाल का नाबालिग पुत्र चला रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली दातागंज क्षेत्र में बरेली बार्डर के पास पहुँचे तो कोहरे के चलते चालक भटक गया औऱ दोनों ट्राली पलट गई। जिसके चलते ट्रालियों पर बैठे लोग नीचे दब गए। नीचे दबने से आलोक कुमार(27) पुत्र सोहनलाल और नौशे(47) पुत्र सरदार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजू(35),मुन्नालाक(50), नीरज(30) गम्भीर रूप से घायल हो गए जबकि बीरपाल को चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। जबकि घायलों को उपचार हेतु भेजा गया। हादसे की जानकारी होने पर पीड़ितों के घरों में कोहराम मच गया।