झोपड़ी में सो रहे तांगा चाक की गोली मारकर हत्याउसावां के गांव सेवा नगला गांव में बीती रात घटना को अंजाम।

Spread the love

SPOT LIGHT 24

बदायूं

रिपोर्ट -उदयवीर सिंह

उसावां। बीती रात तांगा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अपने भाई की गैरमौजूदगी में उसके घर के बाहर रखवाली के लिहाज से झोपड़ी में सोने गया था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शनिवार दोपहर तक परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
घटना बीती रात उसावां के गांव सेवानगला में हुई। यहां रहने वाले नंदलाल जाटव का बेटा ब्रजेश रिश्तेदारी में गए हुए थे। रमेश जाटव (35) शाम को अपने भाई ब्रजेश के घर के बाहर पड़ी झोपड़ी में सोने गया था। आधी रात को किसी वक्त उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायर की आवाज सुनकर परिजनों समेत गांव वाले मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हत्यारे फरार हो चुके थे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की लेकिन किसी से भी रंजिश से परिवार वाले इन्कार कर रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
इधर, शनिवार को दूसरे दिन फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गोली सीने में लगी है। घटनास्थल का मुआयना किया है। परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

——————–
मृतक के पास से तमंचा और पांच कारतूस मिलने की चर्चा
उसावां के गांव सेवा नगला में बीती रात रमेश जाटव की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूत्रों की माने तो मृतक अपनी रोजी रोटी चलाने के लिए तांगा चलता था। बताया कि रमेश काफी हेकड़ किस्म का था और बहुत जिद्दी भी था। यह तो जरूर है उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी फिर भी उसके व्यवहार से लोग उससे जलन रखते थे, यह बात रमेश बाखूबी जानता था। वह आपने पास तमंचा भी रखता था। जानकारों की माने तो शव के पास पुलिस को तमंचा मिला और मृतक की जेब मे पांच कारतूस भी मिले थे।