चीन का झंडा दहन कर चीनी उत्पादो के बहिष्कार की मांग

Spread the love

SPOT LIGHT 24
रिर्पोट पंकज ब्यूरो चीफ
कानपुर

कानपुर नगर, सपा पाटी तथा प्रान्तीय व्यापार मण्डल से जुड व्यापारियों द्वारा भारत माता प्रतिमा कलक्टरगंज में चीन का झंडा दहन कर चीन निर्मित उत्पादो के बहिष्कार की शपथ ली गयी और मांग की गयी कि सरकार चीन को वादे अनुसार मुंह तोड जाब दे।
प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि चीन लगातार भारत के खिलाफ आतंकवाद की मदद कर रहा है। हमसे ही कमाकर हमारे खिलाफ षडयंत्र रचता है।। जनता से भी अपील री के वे भी चीन के उत्पाद का विरोध करें, ताकि चीन को सबक सिखाया जा सके। अभिमन्यु ने मेड इन इंडिया व स्वेदशी पे जोर देते हुए कहा कि चीन की कमर तोडनी है तो चीन की अर्थव्यवस्था तोडो। कहादीपावली पर्व पर भारत में स्वनिर्मित सजावट सामान आदि अन्य सामान की खरीदारी करे पूरा देश आतंकवाद समर्थक भारत विरोधी चीन को मुंहतोड जवाब दे सता है। उपस्थित व्यापारियों को शपथ भी दिलाइ यगी कि चीन का उत्पाद बेंचकर उसे फायदा नही होने देंगे। इस दोरान हरप्रीत सिंह, सोनू सक्सेना, महेश गुप्ता, अंकुर गुप्ता, मुकेश कनौजिया, विनय कुमार, बाॅबी सिंह, सुनील अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।