घायल कार्यकर्ता के साथ मिलकर मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन

Spread the love

SPOT LIGHT 24
रिर्पोट पंकज ब्यूरो चीफ
कानपुर


आर्थिक सहायत देने के साथ हर संभव मदद का दिया आश्वास

कानपुर नगर, सपा के मुखिया व उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जनम दिवस के अवसर पर जहां एक ओर सपा नगर और ग्रामीण द्वारा जनम दिवस मनाया गया वहीं अस्पताल में भर्ती एक साधारण घायल कार्यकर्ता के साथ सपा नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह व उनके साथियों ने मुलायम सिंह का जनम दिवस मनाया।
इकरार अहमद जो सपा कार्यकर्ता है और वार्ड 15 के वार्ड अध्यक्ष भी है, बीते 9 नवम्बर को एक दुघर्टना के दौरान उनका पैर टूट गया था और वह बुरी तरह जख्मी हो गये थे, जिनका इलाज उर्सला अस्पताल में चल रहा है। सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के जनम दिवस के अवसर पर जहां एक ओर सपा नगर और ग्रामीण कार्यालयों में खुशियां मनाई जा रही थी वहीं सपा नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह अपने साथियों के साथ इकारा अहमद के पास उर्सला पहुुंचे जहां उन्होने भर्ती सपा कार्यकर्ता इकरार के साथ मिलकर केक काटा, उन्हे फल आदि जरूरत की चीजें दी साथ ही आर्थिक सहयोग भी किया। संजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ होता है और हमें उसे कभी भूलना नही चाहिये। कहा आगे भी इकरार के लिए जो सहयोग होगा वह तथा उनके साथी करेगे। छात्र संघ के सिराज हुैसेन भी घायल इकरार को देखने पहुंचे। इस दौरान नगर सचिव जीतू कैथल, राजेन्द्र मोबाइल, संतोष पाण्डेय, अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।