कलियुगी पिता नावलिक लड़की को किया आग के हबाले

Spread the love

 SPOT LIGHT 24

 बदायूं

रिपोर्ट -उदयवीर सिंह


गम्भीर रूप से झुलसी किशोरी की हालत नाजुक।

अलापुर। एक पिता ने अपनी ही छ साल की लड़की को आग लगा दी। जिसके चलते लड़की गम्भीर रूप से झुलस गई। घटना की जानकारी तीसरे दिन जब पीड़ित लड़की के ननिहाल बालो को मिली तो वह थाने पहुँचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित लड़की को उपचार हेतु भेज दिया है।
मामला डन दिन पुराना है। क्षेत्र के गांव खरखोली खुर्द निबासी हुकुम सिंह की शादी करीब आठ साल पूर्व क्षेत्र के ही गांव विसुनपुरी निबासी आरती से हुई थी। आरती ने तनु(6) को जन्म दिया, लेकिन बीमारी के चलते आरती की छह साल पूर्व बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद हुकुम सिंह ने म्याऊ निबासी रिंकी नाम की लड़की से चार साल पूर्व शादी कर ली। रिंकी ने एक पुत्र को जन्म दिया। पीड़ित तनु के नाना नरसिंह निबासी विसुनपुरी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी देवती तनु को उसका पिता और सौतेली माँ आए दिन तंग करते थे। दोनों ने उसे कई बार मारने का प्रयास किया। बीते मंगलवार की रात जब तनु सो रही थी ऐसी बीच पिता हुकुम सिंह और सौतेली माँ रिंकी ने उसके ऊपर तेल डालकर आग लगा दी। चीखने की आबाज पर पड़ोसियों ने उसे अधजली हालत में बचा लिया। आरोप है कि लोगो के कहने के बाद भी उसका इलाज नही कराया। दोनों उसे मारना चाहते हैं। जब मामले की जानकारी उन्हें हुई तो वह पहुँचे और इलाज के लिए अलापुर लाए और मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
————–
बीमा की राशि हड़पने की रही चर्चा
ग्रामीणों की माने तो नावलिक तनु की हत्या करके उसके नाम से चल रहे बीमा की राशि हड़पने की मंशा बतायी जा रही है। इसकी गांव में चर्चा आम है।