SPOT LIGHT 24
बदायूं
2 जनवरी
अलापुर। बुधवार सुबह अनियंत्रित हुआ एलपीजी भरा कैप्सूल हाइबे किनारे गड्ढे में पलट गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय कुछ लोग मोर्निंग वॉक करने निकले थे। जब लोगों ने हादसा देखा तो भागकर तुरन्त थाने पहुँचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुची तब तक भीड़ जुट चुकी थी। जैसे ही लोगो को गैस भरी होने की जानकारी हुई तो हड़कम्प मच गया। पुलिस ने भी अनहोनी की आशंका के चलते फायर ब्रिग्रेड को मौके पर बुला लिया। चालक को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, कुछ लोग चालक के दवे होने की आशंका जता रहे हैं।
बताते चलें बुधवार की भोर गैस भरा कैप्सूल पलते जाने की खबर से लोगों में हड़कम्प मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब सवा चार बजे वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी बीच बदायूं की तरफ से एक गैस भरा कैप्सूल आता दिखाई दिया। कुछ ही देर में वह रामलीला के पास हाइबे किनारे गहरे गड्ढे में ज गिरा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गई और स्थित को देखा। तब तक लोगो की भीड़ जुड़ चुकी थी। लोगों ने आशंका जतायी की चालक इसी में दवा हुआ है। इसके चलते पुलिस ने बांस डालकर चालक का पता लगाने की कोशिश की लेकिन उसका पता न चल सका। जब लोगो को पता चला कि इसमें गैस भरी है तो लोगो मे हड़कम्प मच गया। पुलिस ने भी सुरक्षा के लिहाज से फायर ब्रिग्रेड को मौके पर बुला लिया। खबर लिखे जाने तक न तो चालक का पता चल सका है और न ही कैप्सूल की निकाला जा सका है। इसको लेकर लोग भयभीत हैं। लोगों को आशंका है कि अगर इसमें से गैस लीक हुई तो बड़ी जनहानि और नुकसान हो सकता है।