उत्कृष्ट कार्य करने वालो को प्रदान किया गया ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड

Spread the love

SPOT LIGHT 24

Kanpur
Report -hari om

 


कानपुर नगर, जी0एन0के0 इण्टर कालेज, सिविल लाइन में एंटी करप्शन फाउण्डेशन आफ इण्डिया व ग्रीन हाउस एकाडमी के तत्वाधान में ग्लोवर्स विलियंस अवार्ड 2019 सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल शामिल हुए अतिथियों का परिचय समाजसेवी हरीश जायसवाल ने कराया। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार कटियार ने ज्योति बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला तथा कहा इस संस्था का उददेश्य समाजसेवी तथा अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का जनपद व राज्य स्तर पर सम्मान करना व प्रोत्साहित करना है।
मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह ने कहा इस संसथा का लक्ष्य अत्यन्त पुनीत व राष्ट्र सेवा से पूरक है। इस संस्था के कार्यो का विस्तार एवं हर प्रकार से उसका सहयोग किया जाना आवश्यक है। मुख्य अतिथि व संस्था के डिस्ट्रिक इंचार्ज दिलीप कुमार ने विधालय में क्रीडा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्रीडा शिक्षक वीरेन्द्र सिंह को ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड देकर सम्मानित किया तथा 20 स्काउट बच्चों को संस्था का प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में क्रष्ण मोहन शुक्ल, अशोक शुक्ला, आलोक पाण्डे, शैलेश बिहारी श्रीवास्तव, अजीत कुमार, गगन कुमार मनोज सेंगर आदि उपस्थित रहे।