आज 6 दिसंबर को हिंदू जागरण मंच द्वारा शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया,

Spread the love

SPOT LIGHT 24

उन्नाव

रिपोर्ट, ब्यूरो उन्नाव प्रमोद सिंह,

उन्नाव। जनपद मे विगत वर्षों की भांति आज 6 दिसंबर को हिंदू जागरण मंच द्वारा शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया, हजारों कार्यकर्ता प्रान्तीय मंत्री एवं प्रभारी विमल द्विवेदी के नेतृत्व में विशाल शौर्य यात्रा में सम्मिलित हुए इस दौरान कार्यकर्ताओ का उत्साह विगत वर्षों से कुछ अधिक दिखा,जय श्रीराम के नारे,हवा में लहराते भगवा ध्वज,गगन भेदी शंख ध्वनि कार्यकर्ताओ का उत्साह दोगुना कर रहे थे |

यात्रा रामलीला मैदान से 1 बजे प्रारम्भ हुई जो बाइपास माँ अन्न पूर्णा मंदिर तक पहुची रास्ते में कई स्थानों पर जनसामान्य द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया |

विमल द्विवेदी ने कहा कि 6 दिसम्बर 1992 को भारत के इतिहास में लगा कल्प दाग बाबरी मस्जिद का विध्वंस हिन्दू समाज के जन सैलाब ने कर दिया था तभी से 6 दिसम्बर को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है ये हिन्दू समाज के लिए गर्व का दिन है |

राममंदिर निर्माण के प्रश्न पर द्विवेदी ने कहा केन्द्र में भाजपा सरकार को इसे रास्ट्रीय स्मारक घोषित कर जमीन का अधिग्रहण कर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रसस्त करना चाहिए अब हिंदू समाज मानव सभ्यता की प्रथम राजधानी अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए अधिक प्रतीक्षा नहीं कर सकता क्योंकि ये भारतीय स्वाभिमान का प्रश्न है |

यात्रा में प्रमुख रूप से मंच के जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी,प्रमोद सिंह प्रिंस, विकास सिंह सेंगर, गुड्डू मिश्रा, धर्मेन्द्र शुक्ला, मनीष अवस्थी,नितेश तिवारी,मोना पाण्डेय,युवा नेता विनय सिंह,सुधा अवस्थी,शोभा पाण्डेय, शिवमआज़ाद,विष्णुशंकर, शुभम कनौजिया, अखिल मिश्रा,अंशू शुक्ला शोभित शुक्ला,मनोज कुमार रावत,आलोक यादव,शशांक यादव,राजेश शुक्ला,गुड्डू कठेरिया,उदय पाण्डेय,विजय शर्मा,कृष्णगोपाल बाजपेई,हरीश महराज,अजय शुक्ला,आनन्द सैनी,आकाश तिवारी,अभिजीत अवस्थी,सोनू शुक्ला,दीपक तिवारी,अजय सिंह,सुरेश सिंह ,मनोज सिंह,राहुल मिश्रा,मयंक वर्मा, विकास बाजपेई,नितिन सिंह,अभिषेक अवस्थी,विकास जैशवल,अमन तिवारी शोभित,छात्र नेता विवेक तिवारी,ललित द्विवेदी,रत्ना गुप्ता,सहित हजारो रामभक्त मौजूद रहे।