आजम खान व पत्‍नी तंजीम फातिमा पर धोखाधड़ी का आरोप

Spread the love

SPOT LIGHT 24

लखनऊ।

गुरुवार को यूपी के प्रेस क्लब में आकाश कुमार सक्सेना (संयोजक, लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा पश्चिम) ने एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्‍होंने आजम खान व उनकी पत्नी राज्यसभा सांसद तंजीम फातिमा पर जालसाजी व धोखाधड़ी के आरोप लगाए। उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आजम खान ने अपने विधायक बेटे अब्दुल्लाह आजम के दो-दो जन्म प्रमाण पत्र बनवा रखे हैं।

आकाश कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आजम खान व तंजीम फातिमा ने शपथ पत्र देकर रामपुर में जन्म स्थान दिखाकर नगर पालिका रामपुर से अपने बेटे के लिए पहला जन्म प्रमाण पत्र बनवाया था। जब आजम खान व उनकी पत्नी से शपथ पत्र के रिकॉर्ड की सूचना मांगी गई तो उन्होंने कहा कि कागजात आगजनी में जलकर नष्ट हो गए हैं।

मिला जांच का आश्‍वासन
वहीं, उन्‍होंने बताया कि इन दोनों ने क्वीन मैरी हॉस्पिटल लखनऊ का जन्म प्रमाण पत्र लगाकर लखनऊ नगर निगम से दूसरा जन्म प्रमाण पत्र बनवा लिया। आकाश सक्सेना ने बताया कि इस मामले में कल प्रमुख सचिव गृह से मुलाकात की है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि इसकी जांच की जाएगी।