अलापुर में निकली गई श्रीराम की बरात अग्रेजो की झांकी रही लोगों के आकर्षण का केंद्र। एसएसपी ने फीता काटकर किया बरात का शुभारंभ।

Spread the love

SPOT LIGHT 24

बदायूं

रिपोर्ट -उदयवीर सिंह


अलापुर। नगर में मंगलवार को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात बड़े ही धूमधाम और गाजेबाजे के साथ निकली गई। बरात का शुभारंभ एसएसपी अशोक कुमार ने फीता काटकर किया। बरात में करीब दो दर्जन से अधिक झांकी मौजूद रही। इनमे पहली बार आयी अंग्रेजो की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। धर्म का अनुयाइयों ने भगवान के स्वरूपो की जगह जगह आरती उतारी। नगर में कई स्थानों पर पुष्पबर्षा कर बरात का स्वागत किया। देर शाम मेला ग्राउंड पर बरात का सकुशल समापन हो गया।


नगर के रामलीला मैदान पर चल रही रामलीला के पांचवे दिन राम विवग के साथ मंगकवर को राम बरात निकली गई।गत बर्षों की भांति इस बार बड़े ही धूमधाम और गाजे बाजे के श्रीराम बरात निकली गई। बरात में करीब दो दर्जन से अधिक छोटी बड़ी झांकियां सामिल रही। इनमें प्रमुख रूप से राधाकृष्ण, दही बाली गूजरी, शिव पार्वती, बाल्मीकि और लव कुश की झांकी, काली अखाड़ा, रासलीला,और पहली बार आयी अंग्रेज टीम की झांकी लोगों को खासा पसंद आयी।इसके अलावा कई अन्य झांकिय लोगो के आकर्षण का केंद रहीं। डीजे पर चल रहे भक्ति गीतों पर युवा पीढ़ी थिरकती नजर आयी। कन्हा किशोरी पेट्रोल पंप से शुरू हुई राम बरात मैन रॉड से होते हुए थाने बाले चौराहे से होते हुए मोहल्ल इमलिया जंगल से होते में मैकेट से होते हुए बजरिया मोहल्ला से होती हुई काजी हाउस से खेडा मोहल्ला होती हुई पटवा मोहल्ले से गुजरी। इसके बाद अंसारी चौराहे से होती हुई नगर पंचायत कार्यालय से होते हुए पूर्व विधायक के आबास से होते हुए देर रात रामलीला मैदान पहुँची यहां पर बरात का सकुशल समापन हो गया। धर्म प्रेमियो ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी और जगह जगह पुष्पबर्षा कर बरात का स्वागत किया गया।

बरात का शुभारम्भ एसएसपी अशोक कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके मेला प्रबन्धन समिति और भाजपा के जिलामहामंत्री शरदाकान्त शर्मा, अनुज शर्मा, लोकेश शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, सीबी गुप्ता, अंकित गुप्ता, सन्दीप त्रिवेदी, दीपक शर्मा, रिषीपाल शर्मा, प्रेम सिंह यादव, अनुरोध गुप्ता, पिंटू यादव, बबलू राठौर आदि लोग मौजूद रहे।